GA4-314340326 Accident in Ganga River : कार्गो जहाज गंगा नदी में दुर्घटनाग्रस्त, स्टोन लदे 16 ट्रक डूबे, 10 लोग लापता

Accident in Ganga River : कार्गो जहाज गंगा नदी में दुर्घटनाग्रस्त, स्टोन लदे 16 ट्रक डूबे, 10 लोग लापता

 झारखंड के साहिबंगज और बिहार के कटिहार िजले के मनीहारी घाट के बीच गंगा में एक मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोग लापता हो गए हैं। NDRF की टीम इनकी तलाश कर रही है। जहाज पर 16 स्टोल लोद ट्रक थे। 


NBN/ Sahibganj

झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनीहारी घाट के बीच गांगा नदी में चलनेवाला एक माहवाहक जहाज 24 मार्च की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना रात करीब 12 से 1:00 के बीच हुई। ओवर लोड होने के कारण जहाज असंतुलित होकर गंगा नदी में पलट गया। जहाज पर 16 ट्रक लदे हुए। सभी ट्रकों में स्टोन चिप्स लदे हुए थे। NDRF की टीम रात में ही राहत कार्य में जुट गई थी। 

अवैध रूप से स्टोन ले जाया जा रहा था बिहार!

आशंका जताई जा रही है कि सभी ट्रकों के ड्राइवर और खलासी भी डूब गए हैं। साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। NDRF के जवान रेस्क्यू कर लोगों को गंगा नदी से निकालने में जुटे हुए हैं। पुलिस महकमा पूरी तरह से रेस हो चुका है, क्योंकि यह एक बहुत बड़ी घटना है रात में मालवाहक जहाज चलाना गैर कानूनी है। इसलिए, आशंका जताई जा रही तस्करी करके स्टोन टिप्स झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने