GA4-314340326 Rajsthan News : गुर्जर आरक्षण के हीरो कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

Rajsthan News : गुर्जर आरक्षण के हीरो कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

 Agency/ Jaipur

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के हीरो रहे किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन जयपुर के मणिपाल अस्पताल ले गए। वहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीमार पड़ने के बाद उन्होंने गुर्जन आरक्षण संघर्ष समिति की कमान अपने बेटे विजय बैंसला को सौंप दी थी। उनके निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश भाजपा के नेताओं समेत प्रधानमंत्री मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक व्यक्त किया है।

सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में आए थे बैंसला


किरोड़ी सिंह बैंसला भारतीय सेना में कर्नल थे। सेना से रिटायर होने के बाद वे राजनीतिक दंगल में उतरे थे। भाजपा के टिकट पर राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार नमोनारायण मीणा ने उन्हें हरा दिया था। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने