GA4-314340326 नक्सली संगठन टीएसपीसी के कमांडर अभय यादव ने किया सरेंडर

नक्सली संगठन टीएसपीसी के कमांडर अभय यादव ने किया सरेंडर

NBR | Medininagar

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कमांडर अभय यादव के बुधवार को पलामू पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार या शुक्रवार को पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी अधिकारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि अभय के सरेंडर करने के बाद पलामू जिले के चैनपुर, रामगढ़ और गढ़वा जिले के रमकंडा व रंका प्रखंड में नक्सली घटनाओं में कमी आएगी। पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के मुसरमू गांव निवासी अभय कुछ साल पहले जेल गया था। लेकिन, जेल से छुटने के बाद वह फिर से संगठन को खड़ा करने में जुटा हुआ था। पलामू और गढ़वा जिले में ठेकेदारों, व्यवसायियों व सरकारी अफसरों से लेवी वसूली के लिए वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

मजबूरन करना पड़ा सरेंडर

लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अभय के जेल जाने के बाद दोनों जिलों में टीएसपीसी का संगठन बिखर गया था। इलामें उसकी पकड़ कमजोर हो गई थी। पिछलेे दिनों उसके तीन साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हंै। इसके बाद उसके पास सरेंडर करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने