GA4-314340326 Gang rape in Chanho: घर से बुलाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, एक किशोर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Gang rape in Chanho: घर से बुलाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, एक किशोर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

  NBR/ Mandar

चान्हो थाना क्षेत्र में 14 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पीड़िता की शिकायत पर चान्हो पुलिस ने तत्वरित का्र्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरमान अंसारी और इमरान अंसारी उर्फ सोनू है। एक आरोपी नाबालिग है। तीनों आरोपी करकट गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के समक्ष तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। 

गिरफ्तार आरोपी अरमान और इमरान अंसारी।

फोन करके घर से बुलाया और मुंह दबाकर ले गए सुनसान जगह

FIR के अनुसार, 11 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक आरोपी ने पीड़िता को फोन किया, बोला- एक जरूरी काम है जल्दी घर से बाहर आओ। चूंकि, लड़की पहले से उसे जानती थी, इस कारण वह उसकी नीयत को नहीं भांप सकी। घर से बाहर निकल गई। उसके घर से निकलते ही तीनों आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद घर से करीब 400 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़े  : https://www.novbhaskar.com/2022/04/gang-rape-in-khunti.html शादी में लड़की ने लड़कों संग डांस करने से मना किया, तो 6 नाबालिगों ने कर दिया दुष्कर्म

जान से मारने पिता को गाड़ी से कुचलने की दी धमकी

दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को बताएगी, तो जान से मारके कुएं में डाल देंगे। साथ ही, तुम्हारे बाप को गाड़ी से कुचल देंगे। आरोपियों की धमकी से पीड़िता काफी डर गई और वह घर जाकर किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन, हमेशा गुमसुम रहती थी। परिजनों ने जब काफी पूछताछ की, तब उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने चान्हो पुलिस को सूचना दी। उसके बाद चान्हो पुलिस ने दो आरोपियों को करकट स्थित उनके घर से, जबकि एक आरोपी को कटैया से गिरफ्तार किया।

आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे

चान्हो थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, हमलोग पीडिता के घर पहुंचे और एक घंटा के अंदर सारे आरोपियों को हिरासत में ले लिए। सभी का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया गया है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरा जोर लगा देगी।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने