GA4-314340326 K ShankarNarayanan passes away- झारखंड में राज्यपाल रहते शिबू सोरेन को दिलाई थी सीएम पद की शपथ

K ShankarNarayanan passes away- झारखंड में राज्यपाल रहते शिबू सोरेन को दिलाई थी सीएम पद की शपथ

NB Desk/ Ranchi 

 झारखंड के पूर्व राज्यपाल (Ex Governor of Jharkhand) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress leaders in Kerala)  के.शंकरनारायणन (k. ShankarNarayanan) का रविवार की रात केरल के पलक्कड़ स्थित आवास में निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। वे पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है। उनका जन्म केरल के पलक्कड़ जिले के शोरनूर गांव में 5 अक्टूबर 1932 को हुआ था। छह राज्यों में राज्यपाल के पद पर रहनेवाले वे इकलौते केरली थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा केरल के राज्यबपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यिमंत्री पी विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यमक्त किया है।


छह महीने रहे थे झारखंड के राज्यपाल

के शंकर नारायणन 26/07/2009 से 21/01/2010 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे। शंकर नारायणन ने जब झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल की कुर्सी संभाली, उस वक्त राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। अपने कार्यकाल में उन्होंने JMM Suprimo शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इसके अलावा वे महाराष्ट्र (Maharashtra), नगालैंड (Nagaland), असम (Assam), गोवा (Goa), अरुणाचल प्रदेश (Arunacha Pradesh) सहित छह राज्यों के राज्यपाल रहे थे। वे ए के एंटनी और के करूणाकरण सरकार के समय कई बार मंत्री भी बनें।

1977 में केरल विधानसभा के लिए चुने गए 

के. शंकर नारायणन पहली बार 1977 में त्रिथला सीट से चुनाव जीतकर केरल विधानसभा पहुंचे थे। पहली बार में ही उन्हें के. करुणाकरण सरकार में कृषि और समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पद पर वे 1978 तक रहे। इसके बाद 1980 में श्रीकृष्णपुरम से, 1987 में ओट्‌टापलम से और 2001 में पलक्कड़ (Palakkad) सीट से चुनाव जीतकर केरल विधानसभा पहुंचे। 1985 से 2001 तक 16 साल केरल में यूडीएफ गठबंधन के संयोजक पद पर रहे। 2001 से 2004 तक एके एंटनी सरकार में वित्त और उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में कार्य किए थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने