GA4-314340326 Gang rape in Khunti : शादी में लड़की ने लड़कों संग डांस करने से मना किया, तो 6 नाबालिगों ने कर दिया दुष्कर्म

Gang rape in Khunti : शादी में लड़की ने लड़कों संग डांस करने से मना किया, तो 6 नाबालिगों ने कर दिया दुष्कर्म

NBN/  Torpa 

खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में सनसनीखेज घटना घटी है। छह नबालिग लड़कों ने बदला लेने की नीयत से 10 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया है। इस घटना का खुलासा, तब हुआ जब शनिवार को पीड़िता की मां ने तपकरा थाने में FIR दर्ज कराई। तपकारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 9 से 15 साल के बीच है।

सबसे कम उम्र वाले आरोपी ने सबसे पहले किया दुष्कर्म

पीड़िता के गांव से सटे दूसरे गांव में मंगलवार को पीड़िता के किसी रिश्तेदार की शादी थी। शादी समारोह में डांस करने के लिए कुछ लड़कों ने उसे बुलाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद लड़कों ने उसके साथ जबरन डांस करने की कोशिश की। इसी बात पर उन लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। शादी के बाद रात को जब वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ अपने गांव लौट रही थी, तो उससे बदला लेने के लिए सारे आरोपी रास्ते में छुपे हुए थे। जैसे ही तीनों लड़कियां वहां पहुंचीं, अंधरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। दो लड़कियां तो किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि वह पकड़ी गई। आरोपियों ने सड़क से किनारे ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में जो सबसे कम उम्र का था, उसी ने सबसे पहले दुष्कर्म किया। 

पंचायत ने की मामले को रफादफा करने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मामले को रफदफा करने का प्रयास किया गया, तो पीड़िता के परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद तपकरा थाना पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें : https://www.novbhaskar.com/2022/04/Gang-rape-in-Chanho.html


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने