GA4-314340326 Burmu news : Son killed his father- पत्थर से कूचकर पिता को मार डाला

Burmu news : Son killed his father- पत्थर से कूचकर पिता को मार डाला

 NBR/Burmu

कलयुगी बेटे ने पिता का सिर पत्थर से कूच कर मार डाला ( Son killed his father)

राजधानी से करीब 40 कीलोमीटर दूर बुढमु बाजार टांड मे एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पत्थर के कूच कर मार डाला। घटना शुक्रवार रात की है। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी विक्रम बैठा ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मृत्क का नाम कांशी बैठा (55 साल) है, और वह मुलरूप से बुढमु का ही रहने वाले था। कांशी बैठा का अपने बेटे विक्रम बैठा के साथ जमीन जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद विक्रम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कांशी की हत्या कर दी। कांशी की हत्या के बाद पुरे घर मे मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांशी ने की थी दो शादियां

बताया जाता है कि मृतक कांशी बैठा ने दो शादियां की थी। इसके बावजुद वह रांची मे अकेले रहते थे। शुक्रवार को वोट देने बुढमु आए थे , इसी दौरान उनके बेटे ने ही उनकी हत्या कर दी। पहली पत्नी से विवाद होने के बाद उन्होने दुसरी शादी कर ली थी। फिहलाल उनकी पहली पत्नी से एक बेटा विक्रम अौर एक बेटी सुमन उर्फ झालो है,दोनो का विवाह हो चुका है। दुसरी पत्नी से दो बेटा है। एक बेटा पिन्टु बैठा है जो रांची मे रहकर मजदूरी का काम करता है,और एक बेटा का नाम पीको है,और वह भी रांची मे ही रहता है। एक पत्नी बेडो स्थित अपने मायके मे रहती है, जबकि एक पत्नी बुढमु मे रहती है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने