GA4-314340326 Khalari churi Middle : मुखिया मानसी देवी का निधन

Khalari churi Middle : मुखिया मानसी देवी का निधन

 NBR/ Khalari

खलारी (Khalari) प्रखंड के चुरी मध्य (churi Middle) की पूर्व मुखिया मानसी देवी (Mansi Devi) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पांच दिन पहले बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची (Ranchi) के आर्किड हॉस्पिटल (Orchid Hospital) में एडमिट कराया गया था। जहां बुधवार सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति देवपाल मुंडा ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी का अंतिम संस्कार बुढ़मू प्रखंड के इचापीड़ी महुआ टोला ग्राम मक्का में किया जाएगा। 


खलारी कोयलांचल में शोक, चुनाव भी हो सकता है स्थगित

मुखिया मानसी देवी के निधन पर पूरा खलारी कोयलांचल में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि मुखिया मानसी देवी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव की जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में जानी जाती थीं। अस्वस्थता के बाबजूद पंचायत के लोगों के कहने पर इस बार भी मुखिया पद के लिेए पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में खड़ी थीं। अब उनके निधन से चुनाव भी स्थगित हो सकता है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने