GA4-314340326 Big Breaking : मांडर में हुए 65 लाख रुपए के जेवर लूटकांड के तीनों अपराधी गिरफ्तार

Big Breaking : मांडर में हुए 65 लाख रुपए के जेवर लूटकांड के तीनों अपराधी गिरफ्तार

घटना के दिन सीसीटीवी में कैद तीनों अपराधी।


दो आरोपी रांची के अरगोड़ा से और एक कांके से पकड़ा गया 
एसएसपी आज प्रेस कांफ्रेंस करके दे सकते हैं जानकारी

Mandar (Ranchi): मांडर में बीते शनिवार (11 फरवरी) को रांची-डालटेनगंज रोड प स्थित शंकर एंड संस नाम के जेवर दुकान से हुए 65 लाख रुपए के जेवर लूटकांड के तीनों अपराधियों को पुलिस ने 20 फरवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया है। दो अपराधी रांची के अरगोड़ा से जबकि एक कांके से पकड़ा गया है। गिरफ्तार अपराधियों के बारे में फिलहाल मांडर पुलिस कुछ नहीं बता रही है। लेकिन, पुलिस सूत्रों से  मिली सूचना के अनुसार एसएसपी किशोर कौशल आज (21 फरवरी) रांची प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दे सकते हैं। बताते चले कि घटना में शामिल अपराधी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। 

पुलिस ने ली टेक्निकल सेल की मदद 

घटना के बाद रांची एसएसपी (Ranchi SSP) किशोर कौशल के निर्देश पर खलारी डीएसपी (Khalari DSP) अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी सीसीटीवी फुटेज व टेक्निसेल सेल की मदद से लगातार कार्रवाई कर रही थी। घटना के वक्त जेवर दुकान के आसपास एक्टिव मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स भी निकाला गया था। जिससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। टेक्निकल सेल की मदद से ही अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। रांची पुलिस (Ranchi Police) इसे बड़ी सफलता मान रही है।

क्या-क्या बरामद हुआ यह भी पढ़ेंमांडर जेवर लूटकांड : अपराधियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

क्या हुआ था, पूरी घटना क्लिक करके पढ़ेंBig Breakinh: मांडर में 5 मिनट में लूट लिए 65 लाख के गहने

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने