GA4-314340326 रांची में पंचायत सेवकों पर लाठीचार्ज, कई घायल

रांची में पंचायत सेवकों पर लाठीचार्ज, कई घायल

पुलिस की लाठी में घायल पंचायत सेवक। 

पुलिस की लाठी में घायल पंचायत सेवक को अस्पताल ले जाते उसके साथी।


पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का आरोप- पुलिस ने अचानक चलाई लाठी, पुलिस बोली- पथराव के बाद मजबूरन किया लाठीचार्ज 

Ranchi (Jharkhand): अपनी मांगों को लेकर सोमवार (20 फरवरी) को मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे राज्य के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। मोरहाबादी मैदान से जुलूस की शक्ल में CM House घेरने आ रहे पंचायत स्वयंंसेवकों को रोकने के लिए पुलिस ने राजभवन (Governor House) के पास बैरिकेडिंग की थी। इस कारण पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की आह्वान पर राज्यभर से पहुंचे पंचायत स्वयंसेवक वहीं धरने पर बैठक गए और प्रदर्शन करने लगे। संघ के नेताओं का आरोप है कि शाम को पुलिस ने अचानक उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस कारण कई स्वयंसेवकों के सिर फट गए, महिला स्वयंसेवकों को भी पुलिस ने नहीं बक्शा, उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर बेहरमी से पीटा। इससे कई महिला स्वयंसेवकों को भी गंभीर चोटे आई हैं।

बैरिकेडिंग तोड़ी, पथराव किया, तब चलाई लाठी

 दूसरी ओर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय (Kotwali DSP Prakash Soy) ने कहा कि प्रदर्शनकारी स्वयंसेवकों को बैरिकेडिंग कर रोका गया था, लेकिन शाम को उन लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन सीएम आवास की ओर बढ़ने लगे, जब उन्हें रोका गया, तो उन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इस कारण पुलिस को हारकर लाठी चलानी पड़ी। पुलिस ने ही घायलों को इलाज के लिए रिम्स भिजवाया है। 

 क्या है पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की मांग 

 पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पंचायत स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने और उनकी नियुक्ति 60 साल उम्र तक के लिए करने की मांग कर रहे हैं।

बाबूलाल ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर किया हमला

भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करके राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा नेता (BJP Leader) ने कहा है कि ये चोर-उचक्के नहीं झारखंड के पंचायत सेवक हैं। पिछले कई दिनों से मोरहाबादी मैदान में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। सरकार ने  नहीं सुनी तो आज शांतिपूर्ण तरीके से राजभवन मार्च कर रहे थे। इन्हें रोकने के लिए हेमंत सरकार की पुलिस ने लाठी से इनकी निर्मम पिटाई कर दी। 


वीडियो पर क्लिक करके देखें पुलिस की बर्बरता





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने