GA4-314340326 अनगड़ा की 3 खबरें : हेसल मंझलाटोली में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए निकली कलश यात्रा

अनगड़ा की 3 खबरें : हेसल मंझलाटोली में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
Angara (Ranchi) : हेसल मंझलाटोली स्थित नवनिर्मित शिव-विष्णु-हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। 1 मार्च को समापन होगा। कलश यात्रा में शामिल 301 महिलाओं ने जमुवारी स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव कर जलाभिषेक किया। इस दौरान करीब पांच किमी की दूरी तय की गई। मुख्य अतिथि हेसल के पंसस मदरा मुण्डा व समाजसेवी विक्की श्रीवास्तव थे। मुख्य यजमान गंगाराम महतो व मालती देवी है। इस अवसर पर झानो देवी, मंजू देवी, सीता देवी, सबिता देवी, उषा देवी, किरण कुमारी, शिवनारायण महतो, वकील महतो, लालमोहन महतो, सोहराई महतो, शिवनंदन महतो आदि शामिल हुए। 


दुर्घटना में बाइक सवार घायल, भाजपा नेता ने भिजवाया अस्पताल, मौत 

मृतक 

Angara (Ranchi) :
 गेतलसूद-हुंडरूफॉल मार्ग में बनादाग जंगल के पास सोमवार की दोपहर में बाइक सवार मायाराम बेदिया 47 वर्ष को एक अज्ञात बोलेरो सवार ने कुचल दिया। इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। इलाज के क्रम में मायाराम बेदिया की मौत हो गई। मायाराम बेदिया सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नगड़ाबेड़ा का रहनेवाला था। वह अपनी बाइक JH01EW 8363) पर सवार हो साप्ताहिक बाजार करने गेतलसूद आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही एक बोलेरो वाहन उसे कुचलकर फरार हो गया। मायाराम के सिर में गहरा जख्म लगा। उसने हेलमेट नही पहन रखा था। जैसे ही घटना की जानकारी हुई भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे। वाहन की व्यवस्था कर गंभीर रूप से घायल मायाराम को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा। जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर अनगड़ा थाना की पुलिस मौके से फरार बोलेरो वाहन की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि बोलेरो वाहन मोरहाबादी के एक संस्था की है। 

EEF मैदान में 27 मार्च को सरहुल मिलन, अर्जुन बने अध्यक्ष

बैठक में शामिल लोग।

Angara (Ranchi) : 27 मार्च को इइएफ मैदान में होनेवाले भव्य सरहुल मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर सोमवार को एक कमिटि का गठन किया गया। सरहुल मिलन समारोह से जुड़े सदस्यों की बैठक टाटी पूर्वी पंचायत सचिवालय में हुई। अर्जुन पाहन को सरहुल मिलन समारोह का अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के अन्य सदस्यों में सचिव- सोहन मुण्डा, कोषाध्यक्ष- कुलदीप कच्छप, उपाध्यक्ष-ललकु तिर्की, किस्टो कुजूर, सुजाता मिंज, महासचिव-नुतन पाहन, किरण पाहन  सहसचिव-रंजीत उरांव, विनोद मुण्डा, रासो पाहन, संयोजक-रमेश मुण्डा, सुरेश मुण्डा, मंटू पाहन, शंकर पाहन, बंधन उरांव, देवलाल पाहन, जयंती मुंडा, चैतू तिर्की, रंथु पाहन, मुख्य संयोजक-श्याम पाहन, रामचरण पाहन, संरक्षक- अनिल लिण्डा(मुखिया खटंगा), कृष्णा पाहन (मुखिया टाटी पुर्वी) डोली कुमारी (मुखिया चतरा ), संदीप तिर्की (मुखिया महिलौंग) , कृष्णा लोहरा (मुखिया बड़ाम), नीता कच्छप (मुखिया आरा ) कविता देवी (मुखिया हेसल ), उमेश कुमार बड़ाईक रांची जिलाध्यक्ष ग्रामप्रधान संघ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने