GA4-314340326 अनगड़ा की 5 खबरें : CIT में प्रदर्शनी-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

अनगड़ा की 5 खबरें : CIT में प्रदर्शनी-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

 

प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा पेश मॉडल की जानकारी लेते अतिथि।
Angara (Ranchi) : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( Cambridge institute of technology) में ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेल बिइंग ( Global Science for Global Well Being) विषय पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी सह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शनी संस्थान के सिविल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विवि के फॉरेस्ट्रोरी डिपार्टमेंट के डीन डॉ. एमएस मलिक थे। संचालन प्रशिक्षु इंजीनियर राधा रानी महतो व रोशन राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांक मणि ने दिया। मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों व पोस्टरों का निरीक्षण किया। श्रोष्ठ तीन मॉडलों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. एमएस मलिक ने कहा की तेजी से हो रहे वैश्विक विकाश के दौर में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर सामने आया है। जिसपर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सौर ऊर्जा, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, विंड एनर्जी, बायो गैस, रिन्यूअल सोर्सेज को बढ़ावा देने की जरूरत है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ. एमएन बंधोपाध्याय, डॉ. ए भट्टाचार्या, डा. डीके सिंह आदि ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय शंकर सिंह, डा. रणवीर कुमार, डॉ. मो. आसिफ इकबाल, डॉ. नैयर मुमताज, प्रो. रोहित कुमार, प्रो. तापस कुमार, प्रो स्वेता सोनाली धाल सहित अन्य उपस्थित थे। 

 स्वर्णरेखा नदी में हुआ गंगा पूजन, निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

 Angara (Ranchi) : समृद्धि पार्क आरा गेट में नवनिर्मित रामलला दरबार में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन महिलाओं व युवतियों ने मंदिर परिसर से गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचकर गंगा पूजन कर जल का उठाव किया। समुचा क्षेत्र राममय नारों से गुंजयमान रहा। आयोजन में आशीष कुमार साहू, कुंदन वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, आशा गुप्ता, अमीत चरण, तापेन्दु बनर्जी, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, कंचन कुमार, अतुल कुमार, नवनीत, सुब्रानील चक्रवर्ती, कुंदन कुमार, हेमंत कुमार सहित अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। 

श्रमदान से की हुंडरूफॉल शिव मंदिर की छत की ढलाई

मंदिर की छत की ढलाई करते श्रद्धालु।

 Angara (Ranchi) : श्रमदान व आपसी सहयोग से श्रद्धालुओं ने मंगलवार (28 फरवरी) को हुण्डरु फॉल स्थित शिव मंदिर का छत ढलाई किया गया। छत ढलाई पुजारी बिंदु पांडे, गुहीराम बेदिया, कालिया भगत, फागु महतो, जितू बेदिया आदि ने पूजा अर्चना कर किया। ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया ने बताया कि लोगों के सहयोग से हुण्डरू फाल में भव्य शिव का मंदिर बनाया जा रहा है। श्रमदान करनेवालों में समाजसेवी डा. सचिमोहन कुमार, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नित्यानंद बेदिया, बालेश्वर बेदिया, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, प्रदीप सिंह मुण्डा, दसैंया बेदिया, शुभम बेदिया, चंद्रमोहन भोगता, रविलाल बेदिया वार्ड सदस्य बबिता देवी, सुनिता देवी, लालो देवी, विष्णु कुमार बेदिया, धनंजय बेदिया आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

बकरी को बचाने में कार पुलिया से नीचे गिरी 



 Angara (Ranchi) : रांची-मुरी मार्ग में पहाड़सिंह के समीप मंगलवार को एक कार (जेएच10 एक्स 9431) पुलिया से नीचे गिर गई। बताया गया कि सड़क पर अचानक एक बकरी दौड़ गई थी। उसे बचाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई। घटना में कार सवार यात्रियों को मामुली चोटे आयी है। सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची व दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। 

थाना दिवस पर समस्याओं का हुआ ऑन द स्पोट समाधान

लोगों की समस्याएं सुनते थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार)

 Angara (Ranchi) : थाना दिवस के मौके पर मंगलवार को अनगड़ा थाना परिसर कई फरियादियों की समस्याओं का ऑन द स्पोट समाधान हुआ। सुबह से ही अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार अपने अन्य अधिकारियों के साथ जनता का थाना परिसर में स्वागत कर रहे थे। बीसा के दुखन बड़ाईक व विजय बड़ाईक के बीच पिछले कई सालों से चल रहा भूमि विवाद का निपटारा कर दिया गया। अधिकांश लोग भूमि विवाद के समस्या के समाधान को लेकर पहुंचे। इस मौके पर नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही, नवागढ़ा मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बीसा उपमुखिया संजय भोगता, पंसस मानेश्वर मुण्डा, कांग्रेस नेता एतवा उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने