GA4-314340326 सीएम हेमंत तक जनभावना को पहुंचाने के लिए अमित महतो सड़क पर

सीएम हेमंत तक जनभावना को पहुंचाने के लिए अमित महतो सड़क पर

  सिल्ली की सभी 48 पंचायतों में 1008 किमी दौड़ पूरा करने के बाद झारखंड के  81 विधानसभा क्षेत्रों में 1700 किमी यानि हर विधानसभा में 21-21 किमी दौड़ेंगे अमित

  Anup Mahto/ Silli

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो (Amit Mahto) 1932 के खतियान के आधार पर पहचान और रोजगार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने अपनी पार्टी झामुमो (JMM) से इस्तीफा भी दे दिया है। इन दिनों वे रोजाना पंचायतवार 21 किमी दौड़ेंगे हमदौड़ेंगे आपदौड़ेगा झारखंड मैराथन दौड़ पर निकले हुए हैं। उन्होंने इस मैराथन दौड़ की शुरुआत 10 फरवरी को सिल्ली प्रखंड की गोड़ीडीह पंचायनत से की है। गुरुवार को छठे दिन वे सिल्ली प्रखंड की पिस्का पंचायत में भावी युवाओं, छात्रों और बुजुर्गों के साथ दौड़ेअमित महतो का सिल्ली विस क्षेत्र की सभी 48 पंचायतों में 1008 किमी दौड़ पूरा करने के बाद झारखंड के  81 विधानसभा क्षेत्रों में 1700 किमी यानि हर विधानसभा में 21-21 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य है। गुरुवार को पिस्का में उन्होंने कहा कि दौड़ेंगे हम, दौड़ेगां आप, दौड़ेगा झारखंड (Jharkhand) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जताने का प्रयास किया जा रहा है कि आप देखें आनेवाली पीढ़ी और उनके माता-पितादादा-दादी अपने अधिकार और पहचान के लिए सड़कों पर हैं।आपको पता है कि झारखंड को मजदूर निर्यात के नाम पर जाना जाता है और बाहर में हमारे भाई-बहनों को बंधक बनाकर उनसे बंधुवा मजदूर की तरह काम लिया जाता है।

सुनिए क्या कह रहें अमित


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने