GA4-314340326 अनगड़ा की चार खबरें : धर्म-अध्यात्म से राजनीति तक पढ़ें एक साथ

अनगड़ा की चार खबरें : धर्म-अध्यात्म से राजनीति तक पढ़ें एक साथ

पूजा-अनुष्ठान में शामिल महिलाएं।

1. चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न

Angara (Ranchi) : अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का मंगलवार (21 फरवरी) को भंडारे के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व शिव-पार्वती के विवाह की चौठारी की गई। इस मौके पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी गई। अनुष्ठान में मुख्य यजमान राजन सिंह व सुमित्रा सिंह थे। पं. ब्रजेश तिवारी ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर विवेकानंद मिश्रा, मंजू मिश्रा, अर्चना मिश्रा, द्रौपदी देवी, पुष्पा देवी, रिंकू सिंह, बबिता देवी, राधा तिवारी, भागवंती देवी, राजीव राज, चुन्नु सिंह, नीतू सिंह, रोहित कुमार, आरती सिंह आदि उपस्थित थे।

जागरूकत कार्यक्रम में शामिल यूएमयू की छात्राएं।

2. मध्य विद्यालय अनगड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

उषा मार्टिन विवि (Usha Martin University) के नर्सिंग विभाग के द्वारा मंगलवार को मध्य विद्यालय अनगड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीएनएम प्रशिक्षुओं के द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य के लाभ के बारे में, हाथों की सफाई के बारे में और रेबीज के बारे में विशेष जानकारी दी गयी। नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता चलाया गया। इस मौके पर डीन एकेडमिक प्रो, हिमांशु नारायण, उन्नत भारत अभियान के को-ऑर्डिनेटर डॉ लोपामुद्रा सतपति, नर्सिंग डिपार्टमेंट के एचओडी विक्रम मजूमदार, दीप्ति अनूपा, संतोषी बरला और दीप्ती टूटी मौजूद थे।

सांसद संजय सेठ को प्रतीक चिह्न देती ब्रह्मकुमारी बहन लक्ष्मी।

3. छह दिवसीय अध्यात्म दर्शन मेले के समापन समारोह में शामिल हुए सांसद संजय सेठ

 ईश्वरीय ब्रहमकुमारी के द्वारा इइएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित छह दिवसीय अध्यात्म दर्शन मेला का मंगलवार को समापन समारोह में रांची सांसद संजय सेठ व उषा मार्टिन फाउंडेशन के सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी शामिल हुए। संजय सेठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन आए लोगो को अपने धर्म और अध्यात्म के बारे में जानने का मौका मिलता है। आयोजन समिति के द्वारा संजय सेठ व मयंक मुरारी को सम्मानित किया गया। मयंक मुरारी ने कहा कि सृजनकर्म ही जीवन का सर्वोत्तम सुख है। आयोजन को सफल बनाने में  बहन लक्ष्मी, रंजू, हरिहर बड़ाईक, रंजीत, पुष्पा, गीता, मनेश महतो आदि का उलेखनीय योगदान रहा।

4. रामगढ़ उपचुनाव को लेकर खिजरी विधायक ने बनाई रणनीति

 रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की तैयारी व रणनीति को लेकर मंगलवार को ओरमांझी व अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक इंटेक मोड़ स्थित रंगला पंजाब रेस्टोरेंट में हुई। इस की अध्यक्षता खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने की।बैठक में दोनों प्रखंड से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।मौके पर विधायक ने चुनाव प्रचार।को लेकर  कार्यकर्ताओं के साथ रणनिति बनाई। विधायक ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी की हार और जीत तय होती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। की नीति को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए चार अलग-अलग टीम बनाई गई ।इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव,विधायक प्रतिनिधि अनगड़ा राजेंद्र मुंडा,रमेश उरांव,महेश गंझू,सरिता देवी,अजगुत करमाली,रशीद अंसारी,साकिर अंसारी,रेशमी देवी, अनिल ठाकुर,गुड़िया देवी,जान तिग्गा,कमलेश पाहन,गणेश रजवार,बबलू तुरी व बबीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने