GA4-314340326 अनगड़ा की दो खबरें : वित्त मंत्री बोले-मुंडा समाज अपनी संस्कृति बचा कर रखे

अनगड़ा की दो खबरें : वित्त मंत्री बोले-मुंडा समाज अपनी संस्कृति बचा कर रखे

मुंडा समाज की बैठक में शामिल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव)

Angara (Ranchi) : मुंडा समाज के प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार (25 फरवरी) को चिलदाग स्थित सरना पैलेस में हुई। बैठक में मुंडा समाज की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्तर को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव (Finance Minister Dr. Rameshwar Oraon) ने कहा- मुंडा समाज परंपरागत रूप से समृद्ध सामाजिक नेतृत्वकर्ता रहा है। समाज के लोगों को अपनी सभ्यता, संस्कृति व भाषा को बचाने की जरूरत है। अध्यक्षता टीएसी सदस्य जमल मुंडा ने की। जबकि, संचालन रिझुवा मुंडा व राजेंद्र मुंडा ने किया। बैठक में परंपरागत मुंडा शासन व्यवस्था कायम करने की मांग की गई। मौके पर जगलाल पाहन, शैलेंद्र पाहन, डॉ. अरविंद हंस, नरेश मुंडा, वीणा मुंडा, शैलेंद्र मुंडा, सोहन पाहन, अर्जुन पाहन, सौभाग्य मुंडा, कृष्णा मुंडा, दुर्गा पाहन, महेश मुंडा, सूरज मुंडा आदि उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव में शामिल जैलेंद्र कुमार व अन्य।


भाजपा नेता बोले-धर्म हमें आपस में जोड़ता है

Angara (Ranchi) : अनगड़ा प्रखंड के थड़पखना, चतरा व मेढ़ेटुंगरी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार (25 फरवरी ) को जगराता और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। थड़पखना में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने कहा, धर्म हमें आपस में जोड़ता है। धर्म का मूलभाव मानव कल्याण है। समापन अनुष्ठान के मौके पर वेदी पूजन, वैदिक पूजन, अखंड हरि कीर्तन, हवन व महाआरती के साथ-साथ भंडारे लगाया गया। इसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा क्षेत्र हरे राम-हरे कृष्ण के नाम मंत्र से गुंजायमान हो गया। आयोजनों को सफल बनाने में ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक, मोहन मुंडा, गेतलसूद के उपमुखिया शंकर बैठा, रामेश्वर महतो, वरूण पाठक, डोमन महतो, प्रदीप महतो, दुबेश्वर महतो, दुर्गा महतो, सोमरा मुंडा, झल्लू मुंडा, श्याम महतो, किशुन महतो, बाबूलाल मुंडा, सेवाराम महतो, सोहन महतो, संतोष महतो व सुपरेश महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने