GA4-314340326 पद्मश्री अजय सिंह बंगा होंगे विश्व बैंक के अध्यक्ष, जो बाइडेन ने किया ऐलान

पद्मश्री अजय सिंह बंगा होंगे विश्व बैंक के अध्यक्ष, जो बाइडेन ने किया ऐलान



अमेरिकी राष्ट्रपति ने बंगा को इस पद के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त बताया

World Bank : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइजेन (Joe Biden) ने जैसे ही विश्व बैंक (World Bank) के अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह बंगा (Ajay Singh Banga) के नाम का ऐलान किया, वैसे ही गुरुवार (23 फरवरी) का दिन विश्व पटल पर भारतीय मूल के व्यक्ति की सफलता में मील का एक और पत्थर लगा गया। साथ ही, दुनिया में भारतीय प्रतिभा और क्षमता का पचरम और ऊंचा कर दिया। इस पद पर अभी तक भारतीय मूल का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा है। यदि विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बंगा के नाम पर अपना मुहर लगा दिया, तो वह पहले ऐसे भारतीय के मूल के अमेरिकन सिख होंगे जो विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभालेगा। बंगा के नाम का ऐलान करते हुए जो बाइडेन ने उनकी तारीफ में कहा कि अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण वक्त में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मालपस की जगह लेंगे। मालपस ने जून में पद छोड़ने की इच्छा जताई है, जबकि पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में पूरा हो रहा है। 

कौन हैं अजय सिंह बंगा

अजय सिंह बंगा का पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga) है। बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र पुणे में हुआ था। दिल्ली के संत स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स करने बाद अजय ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIM, Ahmadabad) से एमबीए करने के बाद अमेरिका चले गए। वे विश्व की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड का सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वह प्राइवेट इक्विटी फार्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनके पास बिजनेस के क्षेत्र में काम करने का 30 साल का लंबा अनुभव है। भारत सरकार ने 2016 में उन्हें अपने प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। बंगा 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक का प्रमुख रहने के बाद दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में उनकी उम्र 63 साल है। इसके अलावा वे अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने