GA4-314340326 महुआटुंगरी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

महुआटुंगरी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फीता काट कर वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते जैनेंद्र कुमार।

Angara (Ranchi): महुआटुंगरी स्थित हनुमान मंदिर का सोमवार से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह में 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा को मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने विधि विधान से पूजा कराकर रवाना किया। जैलेन्द्र कु़मार ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से लोगों में सात्विकता व विश्व कल्याण का भाव विकसित होता है। छह किमी की दूरी तय कर स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव कर जलाभिषेक किया गया। पूजन पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी करा रहे है। दोपहर बाद से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। इसमें आसपास के कई कीर्तन मंडल शामिल हो रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव बालेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, उपाध्यक्ष साखो देवी, नरेश महतो, रोहित महतो, जीतू महतो, राजनाथ महतो, गोविन्द महतो, जमुना लोहार आदि उपस्थित थे। 

501 women took out the Kalash Yatra on the anniversary of Mahuatungri Hanuman Temple

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने