GA4-314340326 Angara: संकटमोचन राममंदिर का वार्षिक अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुईं 501 महिलाएं

Angara: संकटमोचन राममंदिर का वार्षिक अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुईं 501 महिलाएं

 

Angara (Ranchi): बोंगईबेड़ा के गवरबेड़ा में शनिवार को संकटमोचन राममंदिर का तीन दिवसीय दूसरा वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान के पहले दिन 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पांच की दूरी तय कर राढ़ू नदी से जल का उठाव कर मंदिर में जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, मुखिया हिरदू उरांव व पंसस संयोति देवी शामिल हुए। जलाभिषेक के बाद पचांग पूजन, प्रवेश पूजा किया गया। इस मौके पर भुवन महतो, किशोर महतो, भानू महतो, संजय महतो, चिंता देवी, जगरनाथ महतो, मधु उरांव, मनीनाथ महतो, अशोक महतो आदि उपस्थित थे। 

Annual ritual of Sankatmochan Ram temple begins, 501 women participate in Kalash Yatra

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने