GA4-314340326 गोंदलीपोखर में रामनवमी पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ टीमें पुरस्कृत

गोंदलीपोखर में रामनवमी पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ टीमें पुरस्कृत

 

 पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व अन्य।
Angara (Ranchi): गोंदलीपोखर चौक पर गुरुवार को महावीर मंडल गोंदलीपोखर द्वारा आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता सह झंडा मिलन में 20 गांवों का झंडा मिलन हुआ। अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ टीमों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जेटीयू के कुलसचिव डा. अमर कुमार चौधरी, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा थे। रामायण पर आधारित झांकी निकाली गई। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्योतिष महतो व संचालन अजय कुमार महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता व डा. रिझू नायक ने की। रामकुमार पाहन ने कहा कि रामनवमी हमें अपने जीवन में भगवान राम के जीवनी को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देश में धार्मिक पुर्नजागरण का काल चल रहा है। हमें एकजुट होकर भगवान राम के आदर्श का देश बनाना है। इस अवसर पर ग्रामप्रधान रंथा महली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो, समाजसेवी शिवशंकर केशरी, मुखिया दुर्गा पाहन, भाजपा के युवा नेता रामसाय मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, मुखिया सरिता तिर्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, सचिन केशरी, प्रकाश केशरी, सोनू केसरी, रामपोदो महतो, सुप्रेश महतो, सुरज गुप्ता सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Awarded to the best teams in weapon-wielding competition on Ram Navami in Gondlipokhar / Angara / Ranchi / Jharkhand 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने