GA4-314340326 गेतलसूद व गोंदलीपोखर में भाजपा-आजसू ने निकाला विजय जुलूस

गेतलसूद व गोंदलीपोखर में भाजपा-आजसू ने निकाला विजय जुलूस

विजय जुलूस में शामिल दोनों दलों के कार्यकर्ता।
Angara (Ranchi) : रामगढ़ विधान सभा चुनाव में भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी सुनीता चौधरी के विजय होने पर गुरुवार को गोंदलीपोखर चौक व गेतलसूद में विजय जुलूस निकाला। गेतलसूद में विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार व गोंदलीपोखर में खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन कर रहे थे। एक दुसरे को गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांटकर बधाई दी। जैलेन्द्र कुमार ने कि मिशन 2024 की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ता जुट जायें। रामकुमार पाहन ने कहा की गठबंधन की जीत राज्य की जनता का गठबंधन पर विश्वास को दर्शाता है। आगामी चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बननी तय है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, घनेनाथ महतो, टूपडू महतो, प्रेम, रमण मुंडा, सत्येंद्र महतो, पंकज महतो, सन्तोष महतो, देवनाथ महतो आदि उपस्थित थे

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने