GA4-314340326 गोंदलीपोखर में स्कूल बस से कुचलकर बाइक सवार रांची नगर निगमकर्मी की मौत

गोंदलीपोखर में स्कूल बस से कुचलकर बाइक सवार रांची नगर निगमकर्मी की मौत

 

दुर्घटनास्थल पर पड़ी बाइक और युवक का शव।

Angara (Ranchi) : रांची-मुरी मार्ग के गोंदलीपोखर चौक के समीप बुधवार के दिन साढ़े चार बजे के करीब स्कूल बस के कुचलने से सिरका निवासी दीपक महतो (32 साल) मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दीपक अपनी बाइक (JH01CM 0935) से रांची जा रहा था। गोंदली पोखर के पास स्कूल बस (JH 01CW 1816) को ओवरटेक करने के क्रम में बाइक सवार एक ऑटो से टकराकर सड़क में गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। बस आचार्यकुलम स्कूल नामकुम की है। मृतक दीपक महतो रांची नगर निगम में कार्यरत था। अनगड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

मृतक का फाइल फोटो।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने