GA4-314340326 सीएम ने 4 महिलाओं को किया सम्मानित, जानिए इन्हें क्यों मिला सम्मान

सीएम ने 4 महिलाओं को किया सम्मानित, जानिए इन्हें क्यों मिला सम्मान

 

महिलाओं को सम्मानित करते सीएम हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर।
Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए रांची जिले के कांके प्रखंड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, कोडरमा जिले के मरकच्चो पंचायत समिति की सदस्य पार्वती देवी, अरकोचा पंचायत की वार्ड सदस्य पूजा देवी व डोमचांच प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत की पार्वती देवी को सम्मानित किया। सीएम ने इन्हें बधाई दी और इनके कार्यों को सराहा। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।  

दूसरों को भी जागरूक और प्रेरित करें  

 मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती है । ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आप  जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोड़ें।  क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं ।    

 मुन्नी को राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित

 ज्ञात हो कि नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बीते 4 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मुन्नी देवी को सम्मानित कर चुकी हैं। मुन्नी झारखंड की एकमात्र मुखिया हैं, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए मिला है। वहीं, पार्वती देवी को जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सम्मानित कर चुके हैं। जबकि, पूजा देवी को ओडीएफ प्लस (स्वच्छता) के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिला है। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, मुख्य अभियंता संजय कुमार झा, विशेष सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव पीएन मिश्रा, कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

CM honored 4 women, know why they got the honor Ranchi Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने