GA4-314340326 अनगड़ा में आग से किसान को 3 लाख रुपए का नुकसान

अनगड़ा में आग से किसान को 3 लाख रुपए का नुकसान

  

आग से झुलसे बागिचे में खड़े किसान रामकिशुन मुंडा।

Angara (Ranchi) : सिरका सलया टुंगरी के किसान रामकिशुन मुंडा के सात एकड़ में लगी आम बगान में शनिवार की रात में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस आमराई मे लगे 160 आम के पेड़ के अलावा, कटहल, सागवान, गमहार के पौधे भी पूरी तरह झुलस गया। पांच साल पहले रामकिशुन मुंडा ने पौधे लगाए थे। आम में मंजर भी आ चुका था। इस वर्ष बेहतर आम का उत्पादन होने की संभावना थी। रामकिशुन ने बताया कि इस आगलगी में तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इधर सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा व समाजसेवी साहेबराम महतो पीड़ित किसान से मिले। सरकार से मुआवजे देने की मांग की। उधर, रांची-मुरी मार्ग के समीप बरवादाग और कांशीडीह के जंगलों में आग लगी हुई  है। आग लगने से वनों की  हरियाली  खत्म हो रही है। असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया है। सुखे पत्ते होने के  कारण जंगलों में आग तेजी से फैल रहा है। इधर, भुसुर जंगल में भी रविवार को असामाजिक तत्वों लगातार दुसरे दिन भी आग लगा दी। भुसुर वन रक्षा समिति के अध्यक्ष महाबीर महतो ने अपने सहयोगी विजय महतो, बलदेव महतो, गुड्डू महतो के साथ मिलकर आग को बुझाया।

Farmer lost Rs 3 lakh due to fire in Angara

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने