GA4-314340326 उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में फूड फेस्टिवल, स्वाद के साथ कला का भी हुआ प्रदर्शन

उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में फूड फेस्टिवल, स्वाद के साथ कला का भी हुआ प्रदर्शन

 

फूड स्टॉल पर लजीज व्यंजन का स्वाद चखतीं स्टूडेंट्स।
Angara (Ranchi): उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संकाय के छात्राओं के द्वारा फूड फेस्टिवल, मधुबनी प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। फूड फेस्टिवल में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का स्टाल लगाया। उदघाटन वाईस चांसलर डा. एससी गर्ग, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, सालहन मुखिया सरिता तिर्की, उपमुखिया विमला चौधरी, डा. अनुपमा वर्मा, डा. लोपामुद्रा सम्पति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर एससी गर्ग ने कहा कि महिलाओं को हमेशा आगे बढने का प्रयास करते रहना चाहिये तथा किसी भी समस्या से संघर्ष में डरना नहीं चाहिये। महिलाओं को आर्थिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत होना चाहिये। सामाजिक तौर पर वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जो खुद में महिला सशक्तिकरण की मिशाल है। इस अवसर पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, श्रम कर्मकार बोर्ड के सदस्य पारसनाथ भोगता, विवि के सीओई डा. विनय सिंह, डा. अभिषेक सहित अन्य उपस्थित थे। स्टॉल में स्वाति, तन्नु, स्मृति, दिव्या, श्रृष्टि, ऋतिका, रिमझिम, जान्हवी, डॉली, किरण, ज्योति, रौशनी, कोमल, अंजली, ज्योति, रिया, सत्या आदि ने भागीदारी निभाई।

Food festival at Usha Martin University, art also showcased with taste

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने