GA4-314340326 जशपुरिया बीएड कॉलेज में स्वागत सह होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल

जशपुरिया बीएड कॉलेज में स्वागत सह होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल

कार्यक्रम का उद्घाटन करते जैलेंद्र कुमार।

Angara (Ranchi) : जशपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में शनिवार को स्वागत सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। संचालन प्रशिक्षु निशि टेटे व जायस निकिता मिंज ने किया। मौके पर मिस्टर फ्रेशर हरेन्द्र सिंह मुंडा और मिस फ्रेशर छाया कच्छप को चुना गया। कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार ने सभी को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस अवसर पर निदेशक शालिनी प्रिया, प्राचार्य डा. अनिल कुमार मिश्र, संजीव कुमार, सरिता शर्मा, बर्षा रानी, माधवी लता, सरिता सिंह, उषा मिंज, रंचन कुमारी, महफूज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Gulal flew in the welcome cum Holi Milan ceremony at Jashpuria B.Ed College

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने