GA4-314340326 धर्म नहीं, जीवन दर्शन है हिंदू सनातन संस्कृति : जैनेंद्र

धर्म नहीं, जीवन दर्शन है हिंदू सनातन संस्कृति : जैनेंद्र

 हिंदू नववर्ष पर स्वर्णरेखा नदी में हुई गंगा आरती 

गंगा आरती करते श्रद्धालु।
Angara (Ranchi): हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 के मौके पर बुधवार को गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी में गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा आरती के बाद देवताओं का आरती वंदना की गई। द्वीप प्रज्जवलित कर उसे गंगा में प्रवाहित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। क्षेत्र में शांति व समृद्धि बनी रहे इसके लिए प्रार्थना की गई। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि, हिन्दू सनातन संस्कृति धर्म नही जीवन दर्शन है। हिन्दू सनातन जीवन पद्धति को अपनाकर मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। वैज्ञानिकता पर पूरा हिन्दू जीवन पद्धति आधारित है। गंगा आरती का भी हिन्दू धर्म में महत्व बताया गया है। पूजन कार्य पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी व दिगंबर दास गोस्वामी ने की। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुण्डा, दिगंबर दास गोस्वामी, संजय नायक, बिगेश्वर महतो, राजेश लोहरा, संगीता देवी, आशा देवी, भोला महतो, विक्रम बैठा, बटेश्वर दास गोस्वामी, संतोष कुमार सिन्हा, काजल गोस्वामी, संजय महतो, गणेश लोहरा, शिकारी महतो, विशुन महतो, प्रवेश कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindu eternal culture is not a religion, but a philosophy of life: Jainendra

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने