GA4-314340326 अनगड़ा में ढेलुवाखूंटा व हेसातू के सरहुल मिलन समारोह में पाहनों को किया गया सम्मानित

अनगड़ा में ढेलुवाखूंटा व हेसातू के सरहुल मिलन समारोह में पाहनों को किया गया सम्मानित

पाहन को सम्मानित करते जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा।

Angara (Ranchi): ईद पाहनटोली मैदान व हेसातू सरना मैदान में आयोजित सरहुल मिलन समारोह में आसपास के गांवों से शामिल हुए सभी पाहनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ईद पाहन टोली में पूजा चरण पाहन ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। साथिया ग्रुप रांची के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रवण कुमार मुण्डा, कार्यकारी अध्यक्ष पारसनाथ भोगता सहित बिनोद रजवार, सोमनाथ बेदिया, महेश महतो, नंदलाल राम, श्रीनाथ महतो, सीताराम रजवार, सिकंदर रजवार, अजय भोगता, प्रकाश यादव आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। इधर हेसातू सरना में आयोजित सरहुल मिलन समारोह में दस खोरहा टीमें शामिल हुए। प्रथम पुरस्कार सिकिदिरी बस्ती, द्वीतिय पुरस्कार हेसातू व तृतीय पुरस्कार दुबलाबेड़ा को दिया गया। विजेता टीम को नगाड़ा व ढोल के साथ साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक आशाराम मुण्डा थे। संचालन पूर्व मुखिया राजेश पाहन ने किया। इस मौके पर मुखिया अनिता बारला, अध्यक्ष भोला करमाली, सचिव बलराम बेदिया, कोषाध्यक्ष चरण बेदिया, शिवनारायण मुण्डा, महेन्द्र पाहन, दिनेश पाहन, दीपक पाहन, सैनिक मुण्डा, अमित महतो, मनोहर बेदिया आदि उपस्थित थे।


Pahan were honored at Sarhul Milan ceremony of Dheluvakhunta and Hesatu in Angada


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने