GA4-314340326 प्रताप कुशवाहा बने राष्ट्रीय कोईरी महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

प्रताप कुशवाहा बने राष्ट्रीय कोईरी महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

 प्रताप कु्शवाहा ने कहा, पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे

कोइरी महासभा के पदाधिकारी।
Angara (Ranchi): प्रताप कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय कोईरी महासभा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सोमवार को कमिटि गठन को लेकर राष्ट्रीय कोइरी महासभा की बैठक हरमू में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मेहता थे। सर्वसम्मति से प्रताप कु्शवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कुशवाहा-कोयरी समाज के सामाजिक उत्थान को लेकर कई निर्णय लिया गया। झारखंड में कुशवाहा-कोयरी के नाम पर काम करनेवाले सभी संगठनों से एक मंच पर आने का आहवान किया गया। प्रताप कु्शवाहा ने बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर वे पूरे झारखंड का दौरा करेंगे। प्रखंड स्तर पर संगठन बनाकर समाजिक उत्थान को लेकर कार्य किया जाएगा। साथ ही बैठक में राजू रंजन कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी व सुबोध कुमार कोइरी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया| इस अवसर पर दीपक मेहता, अनुज कुमार, विनय कुमार, संजय मंडल, प्रकाश दांगी, सुबोध दांगी, अशोक कुमार सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए। 

Pratap Kushwaha became Jharkhand State President of National Koiri Mahasabha

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने