GA4-314340326 ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति गिरफ्तार, लंबे समय से रांची पुलिस को थी तलाश

ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति गिरफ्तार, लंबे समय से रांची पुलिस को थी तलाश

Ranchi (Jharkhand) : फरार महिला ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति को रांची की पुंदाग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। रांची पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि नरगिस इलाके में ब्राउन शुगर लेकर आनेवाली है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी ने पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उसे इलाही नगर में धड़ दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला तस्कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र बनवाकर नरगिस परवीन के नाम से इलाही नगर में रह रही थी। जबकि, उसका असली नाम शांति देवी, पति उदय लोहरा, पता- इलाही नगर है। उसके खिलाफ पिछले साल पुंदाग ओपी में मामला दर्ज हुआ था, तब से वह फरार थी। इसी दौरान वह लगातार राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी। पुलिस के पूछताछ में उसने कई जानकारी दी है। पुलिस उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद हुए हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने