GA4-314340326 बांग्लादेश के न्यायिक अफसरों व जजों की टीम ने किया हुंडरू फॉल का दीदार

बांग्लादेश के न्यायिक अफसरों व जजों की टीम ने किया हुंडरू फॉल का दीदार

बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों की टीम।

Angara (Ranchi): न्यायिक एकेडेमी झारखंड के नेतृत्व में मंगलवार को बांग्लादेश से 50 सदस्यीय न्यायिक अफसरों व जजों की एक टीम  हुंडरू फाल का दीदार करने पहुंची। फाल की खूबसूरती देख टीम के सदस्य काफी खुश दिखे। स्थानीय पर्यटनमित्रों ने सभी का स्वागत किया। न्यायिक अफसरों ने फॉल के मनोरम वादियों का लुत्फ उठाया। टीम के सभी सदस्य राष्ट्रीय न्यायिक एकेडेमी के तहत न्यायिक एकेडेमी झारखंड में  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। सुरक्षा व्यवस्था में सिकिदीरी थाना की पुलिस मौजुद थे। इस मौके पर पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया विष्णु कुमार बेदिया, हरिचरण बेदिया, मेघनाथ बेदिया मनोज बेदिया, बुधराम बेदिया, रंजन कुमार बेदिया, चंद्र उदय बेदिया, महेश्वर बेदिया आदि पर्यटनकर्मी उपस्थित थे।

The team of judicial officers and judges of Bangladesh visited Hundru Fall

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने