GA4-314340326 झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बर्ड फ्ल्यू पर जो कहा, उसे जानकर चौंक जाएंगे आप

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बर्ड फ्ल्यू पर जो कहा, उसे जानकर चौंक जाएंगे आप

पत्रकारों से बात करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता।

Ranchi (Jharkhand): झारखंड में बोकारो के बाद राजधानी रांची में मिले बर्ड फ्ल्यू के केस से सनसनी फैल गई है। खास कर होली करीब होने के कारण चिकेन खाने के शौकीन लोगों और चिकेन के बिजनेस से जुड़े लोगों को ज्यादा चिंतित कर दिया है, क्योंकि एक को अपने स्वाद की तो दूसरे को भारी नुकसान का डर सता रहा है। इसी बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) ने अपने बयान से लोगों के मन से बर्ड फ्ल्यू का डर निकालने की कोशिश की है। लेकिन, दूसरी ओर उनकी आलोचना भी शुरू हो गई है।

खूब भूंज कर खाइए, कुछ नहीं होगा

दरअसल, शनिवार (4 मार्च) को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से पत्रकारों से बर्ड फ्ल्यू को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने तुरंत कहा कि बर्ड फ्ल्यू डरने की कोई जरूरत नहीं है। जब-जब बर्ड फ्ल्यू आया, मैंने खूब मुर्गा खाया है। उसे खूब भूंज कर और पका कर खाइए कुछ नहीं होगा। वैसे पशुपालन मंत्री और उनका विभाग इस मामले को देख रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग की मंत्री ने कुछ नहीं कहा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बर्ड फ्ल्यू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की तैयारियों के बारे में कुछ नहीं कहा। इसे लेकर कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ऐसा बयान देकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

वीडियो में सुनिए क्या कह रहे मंत्री जी

 

You will be shocked to know what Jharkhand health minister said on bird flu


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने