GA4-314340326 6 किमी की दूरी तय कर 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

6 किमी की दूरी तय कर 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाते जैलेन्द्र कुमार
  Angara (Ranchi):  मसनिया स्थित पीपलेश्वर धाम शिव मंदिर का शनिवार से तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 1001 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 6 किमी की दूरी तय कर गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव किया गया। आचार्य सूर्यनारायण पाठक, अवनीश पाठक, स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी, पुरोहित राजेन्द्र दास गोस्वामी ने वैदिक विधि विधान से पूजा कराया। कलश यात्रा में भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, आजसू नेता पारसनाथ उरांव व अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार भी शामिल हुए। गेतलसूद चौक में जैलेंद्र कुमार के द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर प्रवक्ता कामेश्वर महतो, अध्यक्ष दिलीप महतो, संयोजक रामनाथ मुंडा, सचिव सुभाष गोस्वामी, मनीराम मुंडा, बिपिन मुंडा, देवेंद्र दास गोस्वामी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, युवा नेता संजय नायक, विक्रम बैठा, बिरेन्द्र यादव, हर्ष सिंह, अमित चंद्रवंशी, टीकू, तेजस्वी राज, तुषार, गौरव गुप्ता आदि शामिल रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने