GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि के 63 छात्र ने टाटा कमिंस का किया औद्योगिक भ्रमण

उषा मार्टिन विवि के 63 छात्र ने टाटा कमिंस का किया औद्योगिक भ्रमण

औद्योगिक भ्रमण पर टाटा कमिंस गये छात्र
angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि के बीटेक और डिप्लोमा के 63 छात्रों का एक दल गुरूवार को अपनी पहली औद्योगिक भ्रमण के तहत टाटा कमिंस प्रालि. जमशेदपुर पहुंचा। कार्यक्रम का आयोजन श्रम प्रशिक्षण नियोजन विभाग झारखंड व उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस दौरान छात्रों को फैक्टरी के तकनीकी, उत्पादन, प्रबंधन सहित विभिन्न अवधारणाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी गई। हेवी इंजीनियरिंग के आधुनिक स्वरूप की अद्यतन जानकारी दी गई। वीसी प्रो. मधुलिका कौशिक ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों में विश्व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रहे परिर्वतन को नजदीक से जानने व समझने का मौका मिलता है। यह अनुभव भविष्य में इन्हें बहुत काम आनेवाला है। 

                              दो छात्र  सर्वा एजुकेशन नोयडा में सहायक प्रबंधक के पद पर चयनित

हिमाद्री ऋषिराज व कुमार चित्रगुप्त
इधर उषा मार्टिन के एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र हिमाद्रि ऋषिराज और कुमार चित्रगुप्त  का नोएडा स्थित सर्वा एजुकेशन में सहायक प्रबंधक के पद पर चयन किया गया। इन्हें साढ़े पांच लाख रूपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया गया। परीक्षा नियंत्रक डा. विनय कुमार सिंह व रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा ने चयनित दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। कहा कि उषा मार्टिन विवि लगातार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ रोजगार मुहैया कराने के मामले में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने