GA4-314340326 छोटकी गोड़ांग में मनाया गया 8वां वन रक्षा बंधन उत्सव, सखुआ के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर लिया आजीवन सुरक्षा का संकल्प

छोटकी गोड़ांग में मनाया गया 8वां वन रक्षा बंधन उत्सव, सखुआ के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर लिया आजीवन सुरक्षा का संकल्प

 

पेड़ को रक्षा सूत्र बांधते मनीराम भोगता व अन्य।
Angara (Ranchi) छोटकीगोड़ांग में रविवार को 8वां वन रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन वनरक्षा समिति छोटकीगोड़ांग ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मनीराम भोगता व संचालन हर्षनाथ भोगता ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोरचा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह व मेनका गाड़ी थी। इस अवसर पर सखुआ के पेड़ों की पूजा कर उसमें रक्षा सूत्र बांधा गया। रक्षा सूत्र बांधने के बाद हुए संकल्प सभा में आजीवन पेड़ों की रक्षा करने का आहवान किया गया। आरती सिंह ने कहा कि जंगल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसे बचाए रखना हमारा कर्तव्य है। उमेश कुमार बड़ाईक ने बताया कि रक्षा सूत्र बांधा हुआ जंगल से किसी प्रकार की लकड़ी, फल या पत्ता का उपयोग नहीं किया जाता है। इस जंगल से सिर्फ ऑक्सीजन प्राप्त करने के उद्देश्य सुरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर बीसा के पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, रंथू भोगता, छत्रपति बेदिया, अंजू मुंडा, रोहित बेदिया, तिरुलाल बेदिया, कमल बेदिया, महेश बेदिया, धर्मा बेदिया, शनिचरवा उरांव, दिलेश्वर उरांव, विजय भोगता, आशाराम बेदिया, रजनी देवी, तुनी मुंडाईन, मंजु देवी, मोहन भोगता, सालो देवी, शिवचरण बेदिया, विजय मुडा, गंधिया करमाली, बनु बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 


8th Van Raksha Bandhan festival celebrated at Chotki Godang Pledged for lifelong security tying Raksha Sutra in Sakhua trees/ Angara/ Ranchi/ Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने