GA4-314340326 आजसू के रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो की मां का निधन

आजसू के रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो की मां का निधन

 

आजसू रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो की माता के अंतिम संस्कार में शामिल खिजरी विस के कार्यकर्ता।

Angara (Ranchi) आजसू पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो की माता व कांके प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो की पत्नी के निधन पर खिजरी विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ता गुरूवार को अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने विकास पहुंचे। आजसू नेताओं ने संजय महतो की माता के निधन पर अपनी अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, पूर्व प्रत्याशी रामधन बेदिया, महिला जिला अध्यक्ष वीणा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फूलकुमारी देवी, रीना केरकेट्टा, काशीनाथ माहतो, जितेंद्र सिंह, छोटू सिंह, प्रदीप जायसवाल, मुकेश नायक, राजू नायक, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष पिंटू नायक, महावीर महतो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, दिगंबर महतो, अतिश कुमार महतो आदि ने अपने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

AJSU's Ranchi District President Sanjay Kumar Mahto's mother passed away / Angara / Ranchi / Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने