GA4-314340326
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजाति समाज के गरीब मेधावी बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजाति समाज के गरीब मेधावी बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।
the india facts0
जनजाति समाज के गरीब मेधावी बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण करते रामकुमार पाहन।
Angara (Ranchi) भाजपा अजजा मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को गेतलसूद में स्थापना सेवा पखवाड़ा को लेकर गरीब मेधावी छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। करीब दो दर्जन बच्चों को किताब, कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेंद्र कुमार थे। अध्यक्षता अजजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मुंडा ने किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि गरीब आदिवासी बच्चें मुख्यधारा के बच्चों के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा कर सके इसलिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। जैलेंद्र कुमार ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का समाज के प्रति समर्पण भाव इन्हें श्रेष्ठ बनाता है। इस अवसर पर राजेन्द्र मुंडा, शिकारी महतो, फूलकुमारी देवी, गणेश लोहरा आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.