GA4-314340326 ब्लैक बंगाल बकरी इन, गरीबी आउट

ब्लैक बंगाल बकरी इन, गरीबी आउट

ब्लैक बंगाल प्रजाति की बकरी का वितरण करते
angara(ranchi)  टीआरआई संस्था के द्वारा जराटोली गांव में मंगलवार को पांच गांव के 22 महिला किसानों के बीच ब्लैक बंगाल प्रजाति के बकरी सेट का वितरण किया गया। एक सेट में एक बकरा व चार बकरी शामिल है। जीदू के 9 किसान, जराटोली के 6 किसान, रूपरू के पीपराकोचा के 5 किसान व चमघटी के 2 किसान बकरी प्रदान किया गया। साथ ही सभी किसानों को दो-दो पारदर्शी अलबेस्टर, बकरी के पानी पीने के लिए दो-दो परात और दवा पैकेट दिया गया। इसके अलावा बकरी पालन से संबंधित किताब "बकरी पालन मेरी उम्मीद" प्रदान किया गया। साथ ही बकरी पालन को लेकर जानकारी दी गई। वितरण जोन्हा के मुखिया कृष्णा मुण्डा, समाजसेवी सह ग्रामप्रधान रिझुवा मुण्डा, वार्ड सदस्य सीमा देवी व संस्था के प्रखंड समन्वयक मोनाजीर, रूपडू के ग्राम प्रधान खीरू उरांव ने की। इस मौके पर आहान फाउंडेशन की राज्य समन्वयक आरती मुंडा, टीआरआई के हरदयाल मुण्डा, बलताजर खलखो, रामवृक्ष महतो, अमरदीप प्रमाणिक और गुमला से आये पारा भेट राजकिशोर सिंह, राजेश महतो, द्वारिका मुंडा, पति देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, शीला देवी, कलावती कुमारी, एतवारी, पुनम देवी, सुनिता देवी, ज्योति देवी, मुनि देवी, सरिता उरांव, सुरेन्द्र मुंडा, एतवा मुंडा आदि उपस्थित थे।  

                                            टीआरआई का दावा बकरी पालन से दूर होगी गरीबी
बकरी पीने के लिए दिया गया परात
जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा ने कहा की सुदूर क्षेत्र के परिवारों के आर्थिक उन्नयन को लेकर किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। उत्तम किस्म के बकरी दिये जाने से परिवार की आजीविका बढ़ेगी। बकरी का स्थानीय स्तर पर एक बड़ा बाजार भी उपलब्ध है। इसमें बिमारी भी कम होती है। आधुनिक तरीके से बकरीपालन का प्रशिक्षण देने से महिला किसानों को बहुत मदद मिलेगी। इससे गरीबी दूर होगी। इधर टीआरआई के मोनाजीर ने बताया की बकरी पालन से गरीबी दूर होगी। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 13 अप्रैल को अनगड़ा प्रखंड के 58 किसान दीदी के बीच ब्लैक बंगाल प्रजाति के बकरी सेट का वितरण किया जाएगा।   

 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने