दिलीप बेदिया
Angara (Ranchi) जोन्हा के बूढ़ाकोचा निवासी व जोन्हा पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया को आजसू पार्टी का जिला सचिव व जोन्हा निवासी अगस्तुस एक्का को शुक्रवार को जिला सह सचिव बनाया गया। दोनों की नियुक्ति केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने की। आजसू कार्यकर्ताओं ने दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में केन्द्रीय सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, वीरेन्द्र सिंह भोगता, प्रकाश लकड़ा, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, पारसनाथ उरांव, शंकर बेदिया, महावीर महतो, सीताराम साहू, मोहन महतो, विकास महली, सूरज साहू, शम्भु साहू, पंकज गुप्ता, बबलू अंसारी आदि शामिल है। अगस्तुस एक्का
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.