GA4-314340326 अनगड़ा में भाईचारगी के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

अनगड़ा में भाईचारगी के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते
 Angara (Ranchi): अनगड़ा प्रखंड के विभिन् क्षेत्रों में ईद का त्योहार भाईचारगी के साथ मनाया गया। चिलदाग, महेशपुर, सालहन, हेसल, राजाडेरा, जोन्हा, सिकिदिरी, मासू आदि जगहों पर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार, एसआई मदन जी, एएसआई सचिन लकड़ा, सोनेलाल बेसरा, सत्येन्द्र सिंह व सिकिदिरी थानेदार सत्यप्रकाश रवि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर लगातार गश्त लगाते रहे। भाजपा नेता जाकिर खान, अनगड़ा के पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, समाजसेवी परवेज खान ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने