 |
जेके पोली फैक्ट्री में लगी आग |
Angara(Ranchi) गोंदली पोखर के बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में गुरुवार जी सुबह पौने पांच बजे के करीब भीषण आग लग गई। जेके पॉली में प्लास्टिक का पानी टंकी बनाया जाता है। इस आगलगी में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आगलगी की सूचना मिलते ही अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार फायर ब्रिगेड को फ़ोन करके घटनास्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आगलगी के एक घंटा बाद आग पर काबू पाया गया। थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण आगलगी की घटना हुई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
भीषण आगलगी का वीडियो देखे
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.