GA4-314340326 गेतलसूद बस्ती शिव मंदिर का 7वां वार्षिकोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

गेतलसूद बस्ती शिव मंदिर का 7वां वार्षिकोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक रामकुमार पाहन


कलश यात्रा में शामिल रामकुमार पाहन
angara(ranchi) अनगड़ा। गेतलसूद बस्ती स्थित शिवमंदिर का रविवार से दो दिवसीय 7वां वार्षिकोतसव धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार व भाजपा रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो भी कलश यात्रा में शामिल हुए। जल का उठाव गेतलसूद स्वर्णरेखा नदी से किया गया। इस दौरान करीब पांच किमी की दूरी तय की गई। पूजा पं. ईश्वरचन्द्र दास गोस्वामी व दिगंबर दास गोस्वामी ने की। कलश यात्रियों के लिए गेतलसूद शिवमंदिर के पास शर्बत की व्यवस्था उपमुखिया शंकर बैठा ने की। इस मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, गेतलसूद मुखिया शांति मुण्डा, उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, सीताराम मुण्डा सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय नायक, सचिव भोला महतो, राजेश लोहरा, फूलेन्द्र लोहरा, राजीव सिंह, आलोक राज बैठा, विक्रम बैठा, हर्षराज, रवि चौधरी, गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने