GA4-314340326 गेतलसूद : रामनवमी के अगले दिन हुई अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में शहीद बिरसा क्लब जोरार नामकुम बना चैंपियन

गेतलसूद : रामनवमी के अगले दिन हुई अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में शहीद बिरसा क्लब जोरार नामकुम बना चैंपियन

बालिका वर्ग में एकल पुरस्कार बेंती की खुशबू कुमारी व बालक वर्ग में पांच साल के छोटकी गोड़ांग निवासी रौशन महतो ने जीता

अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
Angara (Ranchi): महावीर मंडल गेतलसूद द्वारा शुक्रवार को गेतलसूद स्कूल मैदान में अस्त्र-शस्त्र चालन सह झांकी प्रतियोगिता कराई गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक जैलेन्द्र कुमार ने की और संचालन संतोष कुमार सिन्हा ने किया। अस्त्र-शस्त्र में प्रथम पुरस्कार शहीद बिरसा क्लब जोरार नामकुम, द्वितीय पुरस्कार जय भवानी क्लब हाहे व तृतीय पुरस्कार छोटकीगोड़ांग को मिला। झांकी में हाहे को प्रथम पुरस्कार व बेड़वारी को द्वितीय पुरस्कार मिला। बालिका वर्ग में एकल पुरस्कार बेंती की खुशबू कुमारी व बालक वर्ग में पांच साल के छोटकी गोड़ांग निवासी रौशन महतो ने जीता। विशेष आर्कषण का पुरस्कार महतो टोली गेतलसूद को मिला। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंथा महली, मुखिया रौशनलाल मुंडा, मुखिया शांति मुंडा, मुखिया मंजोती देवी, सत्यदेव मुंडा, उमेश कुमार बड़ाईक, घनेनाथ महतो, मनीराम मुंडा थे। 

इनके योगदान से सफल हुआ कार्यक्रम 

 आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री संजय नायक, भोला महतो, कामेश्वर महतो, हेमनाथ महतो, गौरीशंकर मुंडा, बटेश्वर गोस्वामी, विक्रम बैठा, जीतून महतो, राजेश लोहरा, गणेश लोहरा, सौरव कुमार महतो, संजय महतो, रवि चौधरी, यशवंत चौधरी, राज बैठा, हर्षराज, बिटटू कुमार, आयुष कुमार, गौरव कुमार, ओंकार गोस्वामी, मिकी सिंह, रिशु सिंह, राजीव सिंह, विशू गोस्वामी, शिवदास गोस्वामी, शिकारी महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Getalsud: Shaheed Birsa Club Zorar Namkum became the champion in the weapon-wielding competition held on the next day of Ram Navami / Angara / Ranchi / Jharkhand 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने