GA4-314340326 गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दमनकारी नीति के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पुतला

गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दमनकारी नीति के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पुतला


राज्य सरकार का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता

 Angara (Ranchi): सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार की शाम गोंदलीपोखर बाजार में राज्य सरकार का शवयात्रा निकाली गई तथा पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा कर रहे थे। इस मौके पर डा. प्रदीप वर्मा  ने कहा कि राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार पर डुब गयी है। जिसका विरोध करने पर सरकार दमनकारी नीति चला रही है। इस सरकार का अंत निश्चित है। पूरे प्रदेश में परिर्वतन की लहर चल रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, अजय कुमार महतो, डा. रिझू नायक, रामसाय मुंडा, विष्णु महतो, शिवशंकर केसरी, जगेश्वर महतो, सुप्रेश महतो, कविता देवी, लक्ष्मण महतो, देवनाथ महतो, रोहित करमाली, संतोष महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने