GA4-314340326 पंचायत समिति फंड का उपयोग बीडीओ व प्रमुख के संयुक्त हस्ताक्षर से हो

पंचायत समिति फंड का उपयोग बीडीओ व प्रमुख के संयुक्त हस्ताक्षर से हो

 

पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन सौंपते प्रमुख 
angara(ranchi) रांची जिला के सभी प्रखंड प्रमुखों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम से मिला। प्रतिनिधिमंडल क नेतृत्व कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुण्डा  कर रहे थे। पंचायती राज मंत्री को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इन मांगों में पंचायत समिति का फंड का भुगतान बीडीओ व प्रमुख के संयुक्त हस्ताक्षर से हो, पंचायत प्रतिनिधियों की बढ़ोतरी एवं पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य गणों की मानदेय जो बन्द था उसे पुनः चालू करने, पंचायतों को पूर्ण अधिकार देने, केरल राज्य की तर्ज पर मानदेय देने, मांगो को रखा गया। मंत्री ने कहा कि जल्द ही पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य का मानदेय चालू कर दिया जाएगा। मौके पर खलारी प्रमुख सोनी तिग्गा, नामकुम प्रमुख आशा कच्छप, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, बुंडू प्रमुख राजकुमार बिंझिया, सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी, रातू प्रमुख संगीता देवी, बेड़ो प्रमुख विनीता कच्छप, बुढ़मू प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, चान्हो प्रमुख होलिका देवी, राहे प्रमुख लीलमनी देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने