 |
प्रभु येसु को याद करते मसीही |
Torpa (khunti) : गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को तोरपा के सभी चर्चों में विशेष अनुष्ठान हुए। सुबह से ही आरसी चर्च, जीईएल चर्च व सीएनआई सहित अन्य सभी चर्च परिसरों में बड़ी संख्या में विश्वासियों ने विशेष प्रार्थना सभा मे शिरकत की। आरसी चर्च में फादर अरविंद बारला, रवि एक्का, जेम्स में विश्वासियों को प्रभु येसु के जीवन का वृत्तांत सुनाया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु काफी यातनाओं के बाद भी विचलित नहीं हुए थे, उसी प्रकार हमें भी धैर्यवान बनना है। जीईएल चर्च में पल्ली जॉन तोपनो व फादर जेम्स धान की उपस्थिति में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
Special rituals on Good Friday in the churches of Torpa
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.