GA4-314340326 सुदेश कुमार महतो ने देश की नंबर वन तीरंदाज दीप्ति कुमारी को किया सम्मानित

सुदेश कुमार महतो ने देश की नंबर वन तीरंदाज दीप्ति कुमारी को किया सम्मानित

दीप्ती को सम्मानित करते सुदेश महतो
Angara (Ranchi) सोनीपत (हरियाणा) में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया वूमेंस नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (फाइनल) में गोल्ड जीतकर देश की नंबर वन सीनियर तीरंदाज बनी दीप्ति कुमारी के लिए गुरूवार को उनके घर में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। दीप्ति को पूर्व खेलमंत्री सुदेश कुमार महतो व बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र की अध्यक्ष नेहा महतो ने सम्मानित किया। विजेता दीप्ति को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था, जिसे उसने अध्यक्ष को दिखाया। मौके पर सुदेश महतो ने कहा  कि निर्धारित लक्ष्य, इच्छा शक्ति और कठोर मेहनत से ही सफलता मिलती है, दीप्ति ने साबित कर दिया कि कम संसाधनों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। नेहा महतो ने कहा कि दीप्ति आज युवा तीरंदाजों की रोल मॉडल है, प्रत्येक तीरंदाज इससे सिखना चाहता है, यह बड़ी उपलब्धि है। मौके पर दीप्ति के पिता कायनात महतो, मॉ सुमति देवी, बहन लक्ष्मी व कोच रोहित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता कुमारी, बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी के कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, करण कुमार कर्मकार, कमलेश महतो, आर्यन साहू, मुकेश तुरी, विनोद मिश्रा, मनोज साहू, दुतीलाल महतो, सुधीर प्रजापति, मुनेश्वर घाटवार, पुशराम चौधरी, दिनेश बेदिया, सत्यजीवन मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने