GA4-314340326 बीसा मैराथन दौड़ के विजेता को सुदेश महतो ने किया पुरस्कृत

बीसा मैराथन दौड़ के विजेता को सुदेश महतो ने किया पुरस्कृत

मैराथन के विजेता संजय महतो को पुरस्कृत करते सुदेश कुमार महतो
Angara (Ranchi):  बीसा में आयोजित सम्मान समारोह में मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सभी को सम्मानित किया। संचालन आजसू के युवा नेता पारसनाथ उरांव ने की। बालक वर्ग के विजेता गेटलातु के संजय कुमार महतो को पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल दिया गया। दूसरे स्थान पर गेतलसूद का प्रेम कुमार महतो व तीसरे स्थान पर अमर बेदिया रहे। बालिका वर्ग की चैंपियन शंकरी कुमारी, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी कुमारी व तीसरे स्थान पर फुलमनी कुमारी रही। 

                                         पढाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान दे युवा: सुदेश महतो

अपने विचार रखते सुदेश कुमार महतो
सुदेश महतो ने कहा कि प्रतिभा को तराशने के लिए इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। समय की मांग है बच्चें पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी आगे रहे। खेल के क्षेत्र में भी एक बेहतर कैरियर है।  के रूप में आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, बीसा मुखिया मंजोति देवी, पूर्व मुखिया सुषमा बड़ाईक, आजसू नेता रामधन बेदिया, वीरेंद्र सिंह भोगता, जयराम बेदिया, रोहित बेदिया, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, ग्राम प्रधान कमलाकांत मुंडा, धनेश्वर बेदिया, युवा नेता आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, जोन्हा पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने