GA4-314340326 मुखिया स्वयं झाड़ू लेकर पंचायत की सफाई अभियान में निकली

मुखिया स्वयं झाड़ू लेकर पंचायत की सफाई अभियान में निकली

झाडू लेकर सफाई करती महिलाएं।
 Angara (Ranchi)  बीसा मुखिया मंजोती देवी के नेतृत्व बुधवार को बीसा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयं झाड़ू लगाकार सफाई अभियान चलाया। पंचायत के विभिन्न टोला में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। मुखिया मंजोती देवी ने लोगों से अपने आसपास को साफ व सुंदर रखने का आहवान किया। कहा कि देश में सफाई अभियान का शुरूआत गांव से होती है। और गांव की शुरूआत अपने घर से। इसलिए सभी ग्रामवासी अपने अपने घरों के आसपास को साफ-सुथरा रखे। सफाई अभियान में उपमुखिया संजय भोगता, वार्ड सदस्य देवनारायण बेदिया, किरण देवी, रोहित बेदिया, सुनिता देवी, अनिता देवी, शीला देवी, लतिका देवी, कालो देवी, सुमित्रा देवी, सोमरी देवी, सालखो देवी, कुशमनी देवी, गीता देवी, मंजू देवी, जगेश्वरी देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने