GA4-314340326 बलिदानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को, बुधराम बेदिया प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष बने

बलिदानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को, बुधराम बेदिया प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष बने

बलिदानी जीतराम बेदिया समिति की बैठक
 Angara (Ranchi)  बलिदानी जीतराम बेदिया प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को सीताडीह में हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व विशिष्ट अतिथि आजसू नेता पारसनाथ उरांव थे। निर्णय हुआ कि 23 अप्रैल सीताडीह में बलिदानी जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। अनावरण पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो करेंगे। इस दिन 251 महिलाएं कलश में जल लेकर प्रतिमा का अनावरण करेंगी। प्रतिमा निर्माण को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया। अध्यक्ष बुधराम बेदिया को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता बरवादाग के पाहन गोर्वधन पाहन ने की। राजेन्द्र शाही मुण्डा  ने कहा कि जीतराम बेदिया की प्रतिमा लग जाना बेदिया समाज के साथ साथ सभी वर्गों के लिए गर्व का विषय होगा। लोगों में स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानने की उत्सुकता होगी। पारसनाथ उरांव  ने कहा कि बलिदानी जीतराम बेदिया की जीवनी हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचारों से आंदोलन को बल मिलता है। बैठक में मुख्य रूप से सत्यनारायण मुंडा, शंकर बेदिया, सोनाराम मुंडा, राजकुमार बड़ाइक, राजेश बेदिया, मनोज बेदिया, कुंती देवी, शीला देवी, दिनेश बेदिया, रोहित बेदिया, सरस्वती देवी, बब्लू सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने