GA4-314340326 ओबर में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ चौबीस घंटे का अखंड राधे गोविन्द हरिकीर्तन

ओबर में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ चौबीस घंटे का अखंड राधे गोविन्द हरिकीर्तन

अखंड हरिकीर्तन में शामिल राजेन्द्र शाही मुण्डा
Angara (Ranchi) चौबीस घंटे का श्री राधे गोविन्द अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ ओबर में संपन्न हो गया। समापन मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता शामिल हुए। अखंड हरिकीर्तन में आसपास की अनेक कीर्तन मंडली शामिल हुई। भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसका आयोजन नवयुवक पूजा एवं मंदिर निर्माण समिति ओबर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष गोंदा बेदिया, सचिव महावीर बेदिया, कोषाध्यक्ष युगलकिशोर बेदिया, वलिया बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, शनिचरवा बेदिया, गोकुल बेदिया, रोहिना बेदिया, गायत्री देवी, मनसा बेदिया, प्रदीप बेदिया, बालकराम बेदिया, सालिकराम बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, पोदू बेदिया आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने